Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कासगंज: ढोलना में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का हुआ स्वागत

 रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंज (7417195270)


ढोलना में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का हुआ स्वागत


कासगंज। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के प्रथम बार ढोलना पहुंचने पर कस्बा में भाजपाइयों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक भी बांटे गए।

मंगलवार को पहली बार कस्बा ढोलना पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का ढोलना में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा के डिग्री कॉलेज में स्वागत सम्मान हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला, पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। बिलराम के नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत मोमेंटो देकर किया।

इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। ढोलना में ही डा. बीडी राणा के प्रतिष्ठान पर भी जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का स्वागत अभिनंदन हुआ। इस दौरान जिला मंत्री केपी सिंह, आकाशदीप वर्मा, शरद गुप्ता, अजय तिवारी, नरेंद्र राणा, अजय राणा, विकास अवस्थी, अजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe