Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कैथल: 25 सितंबर की रैली में कई बड़े नेता करेंगे इनैलो में घर वापिसी - रामपाल माजरा

 25 सितंबर की रैली में कई बड़े नेता करेंगे इनैलो में घर वापिसी - रामपाल माजरा

इनैलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर के कार्यालय में मनाया इनैलाे ने स्थापना दिवस

मोहित गुलाटी

कैथल, 29 अप्रैल। 29 अप्रैल 1998 को चौ. देवीलाल ने इनैलो की स्थापना की थी। स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी मेहनत से इसको सींचने का काम किया। आज पूरे प्रदेश में इनैलो कार्यकर्ता स्थापना दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं और एक संकल्प भी दोहरा रहे हैं कि पार्टी को भविष्य में मजबूत स्थिति में लाया जा सके। 

यह वक्तव्य इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को व्यक्त किये। वह पिहाेवा चौक स्थित इनैलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर के कार्यालय में पहुंचे थे। यहां इनैलो के स्थापना दिवस एवं भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उन्होंने सर्वप्रथम भगवान परशुराम और चौ. देवीलाल की फोटो के आगे पुष्प अर्पित किए। यहां रामपाल माजरा ने एक कार्यकर्ता की गाड़ी पर पार्टी की झंडी भी लगाई। 

यहां पत्रकार वार्ता में इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता पार्टी को उसी मुकाम पर ले जाने का संकल्प कर रहे हैं जब इनैलो सत्ता में आई थी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जिस प्रकार देश और प्रदेश के हालात है जब भाजपा की सरकार बनी देश की सरकार ने टोल प्लाजा के रेट बढ़ा दिए, जिसका भार जनता पर बढ़ा, गेस सिलैंडर का रेट बढ़ाया गया, पैट्रोल डीजल पर एक्साइज डयूटी बढ़ाई गई। प्रदेश सरकार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, कलैक्टर रेट बढ़ाया। प्रदेश में न कोई कानून व्यवस्था है और न प्रदेश में किसी प्रकार की सुख सुविधाएं है। परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों को लूटा गया। बिजली घरों में बिजली नहीं, स्कूलों में मास्टर नहीं है। लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस वाले कह रहे हैं संविधान बचाओ रैली करेंगे, कभी कांग्रेस ने अपने गिरेबान में भी झांका है कि अगर किसी ने संविधान को अपने पैरों तले रौंदा है तो वह कांग्रेस पार्टी है। 

कांग्रेस सरकार में किसानों की जमीनें लूट लूटकर बड़ी कंपनियों के हवाले कर दी थी। कांग्रेस को अपनी गुटबाजी की वजह से और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए वह अपना राजपाठ खो बैठे और प्रदेश की जनता चुनावाें में सत्ता परिवर्तन चाहती थी परंतु वह नहीं कर पाए।  ऐसे में दोबारा लोगों की निगाहें इनैलो की तरफ है। माजरा ने कहा कि आज कार्यकर्ता भगवान परशुराम जयंती भी प्रदेश भर में इनैलो की स्थापना दिवस के साथ मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं की घर वापिसी के सवाल पर माजरा ने कहा कि हमारा किसी से वैर नहीं है। किसी कारण से हमारे कुछ साथी हमसे बिछुड़ गये, बहुत से हमारे साथी वापिस आए है और 25 सितंबर की होने वाली रैली में बड़े बड़े नेता हमारे साथ वापिस आ जाएंगे। मंडी उठान पर माजरा ने कहा कि न कोई खरीद हुई न उठान हो रहा है। गेहूं जब तक उठकर गोदाम तक नहीं जाती तब तक उठान नहीं होता। पहले तोल में, फिर मोल में, फिर कैलकुलेट में किसान को लूटने का काम किया है। इनैलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के सपनों द्वारा इनैलो पार्टी का गठन हुआ और आज पार्टी फिर से मजबूती की तरफ आगे बढ़ रही है। इनैलाे गरीब और आम आदमी की पार्टी है। चौधरी अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा के आशीर्वाद से उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अनिल तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता की अगर किसी पार्टी में चलती है तो वह इनैलो की है। 

अनिल तंवर ने कहा कि उनकी सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि आओ और पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए दिन रात मेहनत करें।

 इस अवसर पर इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राजाराम माजरा, रामेश्वर पहलवान, इंद्र पाई, बलकार सिंह बल्लू, महावीर पट्टी अफगान, सुरजीत पबनावा, रोहित कुंडू, रणबीर मालखेड़ी, अभय राम भुक्कल, ऋषि राजराणा, पुनम सुलतानिया, सोनू वर्मा, सोनू करोड़ा, पवन शर्मा, रणबीर फौजी, मास्टर बलबीर मटौर, सलिंद्र राणा, मोनी बालू आदि मौजूद थे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe