Type Here to Get Search Results !
BREAKING

अयोध्या: दलित युवती की हत्या पर फूट-फूटकर रोए अयोध्या सांसद।

 

अयोध्या: दलित युवती की हत्या पर फूट-फूटकर रोए अयोध्या सांसद

 माथापीट कर बोले- प्रभु राम कहां है न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दूंगा।

अयोध्या में दलित युवती की हत्या पर सियासत शुरू हो गई है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए। कहा- इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा। न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दूंगा। हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा? कैसे बिटिया के साथ ये हो गया। हे राम...

माथा पीटते हुए कहा- प्रभु राम कहां हैं, सीता मां कहां हैं? हम इस्तीफा दे देंगे। यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। मैं मीडियाकर्मियों से प्रार्थना करता हूं, उस घर पर जाइए। जहां एक मां ने अपनी बेटी को खो दिया।

पूर्व सांसद पवन पांडेय सांसद अवधेश प्रसाद के आंसू पोछते रहे। बगल में बैठे नेताओं ने कहा- आपने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी। ये इतिहास का सबसे बड़ा मुद्दा बनेगा।

अवधेश प्रसाद कल रात में पीड़ित परिवार से मिले थे। आज सुबह उन्होंने शाने अवध होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। मीडिया कर्मियों को देखते ही सांसद फूट-फूटकर रोने लगे।

सबसे पहले पूरा मामला पढ़िए-

कल मिली थी युवती की न्यूड लाश, हाथ-पैर टूटे हुए थे

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 साल की लड़की की शनिवार को न्यूड लाश मिली थी। दोनों आंखों पर चोट के निशान थे।


चेहरे और सिर पर घाव थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे। हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। जिन लोगों ने शव को कपड़े से ढककर उठाया, उनका कहना था कि पैर भी टूटा हुआ था। शव की हालत देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव की 2 महिलाएं बेहोश हो गईं।

युवती 30 जनवरी की रात 10 बजे गांव में एक भागवत कथा में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिजन सुबह उठे तो उसे दिनभर ढूंढा। इसके बाद 31 जनवरी को अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

परिजनों का आरोप है- पुलिस युवती को खोजने के बजाय खानापूर्ति करती रही। शनिवार की सुबह युवती के जीजा ने गांव के बाहर छोटी नहर में युवती की लाश देखी। उन्होंने परिजनों को लाश मिलने की जानकारी दी। इसके बाद भीड़ जुट गई। आशंका है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है।


छोटी बहन ने बताया- घर से कथा सुनने गई थी 

युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया, 30 जनवरी की रात में घर से कथा सुनने की बात कहकर गई थी। घर से कुछ दूरी पर कथा हो रही थी। रात में वह नहीं आई।

बहन ने बताया, हमारे पति ने सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद सभी को बताया। शव को देखने के बाद होश उड़ गए। शरीर पर कई जख्म थे, जैसे ब्लेड से उसके शरीर पर घाव किए गए हों। उसके बाल भी नोचे गए थे। पूरी बॉडी खून से लथपथ थी। हम शव को देखकर बेहोश हो गए। हमारी मांग है कि जो भी आरोपी हो, उसे फांसी की सजा दी जाए।

बहन ने कहा- स्कूल के शौचालय से लेकर खेत तक खून दिखा

बड़ी बहन ने बताया- घर से खाना खाकर गई थी, पुलिस से 31 जनवरी को शिकायत की गई। पुलिस आई। कहा- जाकर खुद यहां-वहां ढूंढो, मिल जाएगी। हम लोग उसे ढूंढते रहे। स्कूल के पास शौचालय में खून मिला। इसके बाद बाहर खून से सना हुआ कपड़ा मिला। वहीं पर शराब की बोतल भी मिली, गेहूं के खेत में खून के छींटे मिले, लेकिन शव नहीं मिला। शनिवार सुबह बहन का शव मिला।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe