संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
मनोज कुमार जसवंतनगर
इटावा के जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर सुनील कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों को समय पर दवा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।एआरओ सतीश कुमार ने अभियान की विस्तृत रणनीति साझा करते हुए बताया कि 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली देकर कृमि संक्रमण से सुरक्षित किया जाएगा। यह अभियान सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी चलाया जाएगा।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का आग्रह किया है। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई और अपनी जिम्मेदारियों को समझा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है।