Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/सैफई: नेता जी मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल सिंह यादव का निधन।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270


सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार तड़के 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सपा के राज्यसभा सांसद और भाई राम गोपाल यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- मेरे अनुज राजपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया। आज दोपहर बाद पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। राजपाल यादव के बेटे अभिषेक यादव इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।


नौकरी में नहीं लगा था मन

मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सैफई में हुई। मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की। इटावा के डिग्री कॉलेज से बीए और लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की। मेरठ की शुगर मिल में उनकी नौकरी लग गई, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा। वापस इटावा आ गए।

इसके बाद 1978 में वे सेंट्रल वेयरहाउस में अधीक्षक के पद पर तैनात हुए। 2006 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। राजपाल यादव की राजनीति में रुचि नहीं थी। उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि, उनकी पत्नी प्रेमलता यादव परिवार की पहली महिला थीं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखें।

    प्रेमलता यादव
प्रेमलता यादव इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजपाल यादव के दो बेटे हैं- अभिषेक और आर्यन। अभिषेक दो बार से इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

मुलायम सिंह यादव 4 भाई थे। राजपाल मुलायम सिंह से छोटे और शिवपाल यादव से बड़े थे। 4 में से 3 भाइयों रतन यादव, मुलायम सिंह और राजपाल का निधन हो चुका है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe