Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: अम्बेडकर फाऊंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं कल्पना जन जागृत समिति के संयुक्त तत्वाधान में सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह हुआ सम्पन्न।

 संवाददाता: मधुसूदन यादव


अम्बेडकर फाऊंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं कल्पना जन जागृत समिति के संयुक्त तत्वाधान में सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह हुआ सम्पन्न।।

लखनऊ। निशातगंज स्थित बचपन डे केयर सेंटर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश में सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन बृजेश तिवारी द्वारा किया गया जिसमें आमंत्रण पर आए हुए मुख्य अतिथि हिमांशु झा राज्य आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अति विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र बहादुर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद तथा विशिष्ट अतिथि रमेश तूफानी अनुसूचित जनजाति सदस्य उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार एम एल त्रिपाठी, समाजसेवी उमेश त्रिपाठी, आर डी शुक्ला, राकेश मिश्रा सचेतक पार्षद दल भाजपा नगर निगम लखनऊ सहित सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किया और अपने-अपने अंदाज और तरीके से सावित्रीबाई फुले की अहम जागरूकता का विश्लेषण सामाजिक विचार के साथ किया सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था

उनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई फुले था सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में ज्योति राव फुले से हुआ था सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी महाराष्ट्र में महिलाओं के शिक्षा के प्रति अपना योगदान समर्पित करने वाली सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका होने का श्रेय जाता है
उन्होंने यह अविश्वसनीय उपलब्धि तब हासिल की जब कि महिलाओं का शिक्षा ग्रहण करना तो दूर की बात थी उनका घर से निकलना भी दुभर था सावित्रीबाई न केवल एक समाज सुधारक थी बल्कि वह एक दार्शनिक और कवित्री भी थी उनके अनगिनत अनेकों विशेषताएं थी जिसकी वजह से आज पूरा देश उनको याद करता है प्रतिवर्ष देश भर में विभिन्न संस्थाओं में सावित्रीबाई फुले की जयंती मना कर पुष्प माला अर्पित कर दीप जलाकर उन्हें याद करता है ,कार्यक्रम के आयोजक बृजेश तिवारी ने बचपन डे केयर सेंटर की अधिक्षिका विजय लक्ष्मी के साथ मिलकर आए हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया
इसी क्रम में श्रेया म्यूजिकल ग्रुप से आए हुए शंकर विश्वकर्मा मुकेश कुमार ने अपनी गायकी से और करन कुमार अनुभव तिवारी ने तबला बजाकर शीबू सिंह सूरत सिंह ने गिटार बजाकर गीत संगीत के माध्यम से प्रांगण में उपस्थित सभी का मन मोह लिया ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe