Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कासगंज: 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत।

संवाददाता: जितेंद्र सिंह,7417195270


25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत, ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

कासगंज जनपद की कोतवाली कासगंज क्षेत्र फतेहपुर माफी गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला, घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है,

आपको बतादे मृतक 25 वर्षीय विवाहिता का नाम शालिनी पत्नी अजय था। शालिनी जनपद एटा के थाना मारहरा क्षेत्र की वाले वाली थी। 

शालिनी की शादी 29 फरवरी 2024 को कासगंज जिले के थाना कासगंज क्षेत्र के फतेहपुर माफी गांव के रहने वाले नारायण सिंह के बेटे अजय से हुई थी। और सोमवार की देर शाम शालिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शालिनी का शव उसकी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं पुलिस ने मृतक शालिनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया माइके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। और मृतक विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe