Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में यातायात माह नवंबर 2024 का किया गया समापन।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270



इटावा 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में यातायात माह नवंबर 2024 का किया गया समापन ।

यातायात समापन समारोह में प्रारम्भ एवं समाप्ति के दौरान सभी अधि0/कर्म0गणो द्वारा राष्ट्रगान का किया गया गायन

आज दिनांक 30.11.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में “यातायात माह नवम्बर 2024” के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर द्वीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।

क्रार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रगान का गायन किया गया । यातायात माह के दौरान जन-जागरुकता कार्यक्रम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने वाले अधिकारी/कर्म0 गणों को सम्मानित किया गया तथा रंगा-रंग कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सम्मानित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि हादसों में मृत्यु दर बढ़ रही थी लेकिन इटावा पुलिस के सहयोग से विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सडक दुर्घटना में कमी आयी है
साथ ही बताया कि यातायात दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें । दो पहिया वाहन चालक हैलमेट लगाकर और चार पहिया चालक सेफ्टी बैल्ट लगाकर वाहन चलायें । वाहन को उचित स्थान पर पार्क करे और वाहन संबंधी सभी पेपर रखे । टैम्पों चालक ओवर लोड सवारियां न भरें । वाहन को तेज गति और शराब पीकर न चलायें साथ ही बताया कि यातायात माह मनाने का उद्देश्य जनता में जागरूकता पैदा करना है । कार्यक्रम सामाप्त के बाद सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
समापन समारोह कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री सत्यपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुबोध गौतम एवं समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe