Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा: मामूली विवाद में सिपाही ने तान की दी रिवाल्वर।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


मामूली विवाद में सिपाही ने तान की दी रिवाल्वर

इटावा। थाना चकरनगर के एक इंटर कॉलेज के सामने स्थित चाय की दुकान पर खड़े कुंदौल गांव के रहने वाले किशोर से पुलिस के सिपाही का विवाद हो गया। विवाद के बाद सिपाही ने अपनी रिवाल्वर निकालकर उसको गोली मारने की धमकी दी। इसकी फोटो भी वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार कुंदौल गाँव का रहने वाला हिमांशु त्रिपाठी पुत्र अजय त्रिपाठी चाय पी रहा था। वहीं पर डायल 112 नंबर की पुलिस वैन खड़ी थी। जिसमें दो आरक्षी थे उसमें एक आरक्षी वरुण कुमार की किसी बात को लेकर उक्त युवक से कहा सुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि आवेश में आकर सिपाही पुलिस वैन में रखी पिस्तौल निकाल लाया और युवक पर तान दी।

सिपाही द्वारा 10वीं के छात्र पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। यह घटना चकनगर थाना क्षेत्र की है, जहां कुन्दोल निवासी हिमांशु त्रिपाठी अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। सिपाही वरूण कुमार ने हिमांशु को एनसीसी कैडेट समझ लिया और विवाद बढ़ गया। सिपाही ने न केवल छात्र को गालियां दीं, बल्कि उसे जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास भी किया।

 चकरनगर क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रेम कुमार थापा ने बताया कि सिपाही की हरकत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी है। 

सूत्रों से बिधित हुआ है जो सिपाही ने अपने हाथों में रिवाल्वर ली हुई है वह अपने बचाव के लिए है ना कि धमकाने के लिए या मारने के लिए। क्यों की इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा या सुना जा सकता है कि सिपाही के साथ हाथापाई हो रही है जो कुछ भी सिपाही द्वारा किया जा रहा है वह अपने बचाव के लिए है। सिपाही द्वारा रिवाल्वर तानने की जो न्यूज़ चल रही है वह  भ्रामक तथा तथ्यों  से परे हैं 


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe