Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कुशीनगर: पशु आरोग्य मेले में397 मवेशियों की हुई जांच।

 संवाददाता: शम्भू गिरी 



पशु आरोग्य मेले में397 मवेशियों की हुई जांच

कुशीनगर।पडरौना क्षेत्र ब्लॉक बिशुनपुरा के ग्राम सभा सरपताही खुर्द में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु...

कुशीनगर।

पडरौना क्षेत्र के ब्लॉक बिशुनपुरा ग्राम सभा सरपताहीखुर्द में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें 397 मवेशियों की जांच कर पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पिपरा बाजार महेश रौनियार ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‌वर्तमान समय में पशुपालन रोजगार का एक प्रमुख साधन है। इसके लिए सरकार पशुपालकों को काफी कम ब्याज पर धन उपलब्ध करा रही है।
इसका लाभ सबको उठाना चाहिए सरकार विभिन्न ग्रामीण योजनाओं के लिए सब्सिडी पर धन दे रही है। गाय व भैंस को पालने से घर में दूध, दही व घी प्राप्त होगा। इससे परिवार के लोगों का उत्तम स्वास्थ्य होगा। देशी खाद का भी लाभ होगा, जिससे खेतों में डालने से अत्यधिक पैदावार होगी। मेला में कुल 397 मवेशियों का निःशुल्क इलाज किया गया।

कई पशुओं का गर्भाधान भी मौके पर किया गया तथा मुफ्त दवा पशुपालकों में वितरित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर डॉ विद्या वर्मा .पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ तान्या सिंह.प्रधान प्रतिनिधि विनय धर दुबे. मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे .

मंडल मंत्री रितेश दुबे. पशुपालक. दुर्गेश कुशवाहा .सर्वजीत कुमार. मोहन . शिवधनी राजभर .शिवानंद प्रसाद. फिरंगी. पूर्णमासी. रामप्रसाद.  सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe