Type Here to Get Search Results !
BREAKING

खरगोन: जेल परिसर में साफ-सफाई कर किया पौधारोपण।

संवाददाता: सुनील गुप्ता

 


जेल परिसर में साफ-सफाई कर किया पौधारोपण

ब्यूरो खरगोन 

महेश्वर - राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति अपनी सहभागिता देने के लिए उप जेल महेश्वर के स्टाफ द्वारा जेल परिसर में वृहद स्तर पर साफ-सफाई कर पौधारोपण किया गया। यह अभियान सहायक जेल अधीक्षक बुद्धि विलास आरख, उप जेल महेश्वर के निर्देशन में किया गया है। जिसमें जेल स्टाफ कर्मी मदनलाल पाटीदार, प्रमुख मु. प्रहरी, जगदीश सुरागे प्रहरी, टीपराज भालसे प्रहरी, शंकरसिंह अवास्या प्रहरी, सुश्री लीला चौहान प्रहरी, सोहरनसिंह अवास्या प्रहरी, राधुसिंह चौंगड प्रहरी, जीवन मोरे प्रहरी, संजय बघेल प्रहरी, दीपक खरते प्रहरी एवं देवराज राजपूत सफाईकर्मी, सब जेल महेश्वर ने भाग लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe