Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छतरपुर/मप्र: सिविल लाइन पुलिस ने भतीजे से गांजा बिकवाने वाले चाचा को किया गिरफ्तार।

संवाददाता: जेएन द्विवेदी


सिविल लाइन पुलिस ने भतीजे से गांजा बिकवाने वाले चाचा को किया गिरफ्तार।।

आदतन अपराधी चिटू उर्फ राज बहादुर यादव के विरुद्ध थाना सिविल लाइन एवं सटई में जुआ, अवैध शराब, अवैध गांजा, मारपीट जैसे 10 अपराध पूर्व से दर्ज।।

छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा एवं नशीली सामग्री विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।।

दिनांक 13.05.24 को विधि विरुद्ध किशोर उम्र 17 साल नि. पीताम्बरा मंदिर के पास सटई रोड छतरपुर को अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करते हुए पाया गया था, अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई थी। विधि विरुद्ध किशोर का चाचा आरोपी चिटु उर्फ राजबहादुर यादव जो भतीजे से गांजा विक्रय करवा रहा था, घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसे थाना सिविल लाइन पुलिस ने दिनांक 27.07.24 को रात्री में गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। भतीजे से अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करवाने वाला आरोपी चिटू उर्फ राज बहादुर यादव एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन एवं सटई में जुआ, अवैध शराब, अवैध गांजा, मारपीट जैसे 10 अपराध दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। विवेचना एवं संबंधित अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


कार्यवाही मे सराहनीय योगदान- नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में निरी0 बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व उनि. धर्मेन्द्र राजपूत , आर. दिनेश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe