*एसएसपी सतपाल अंतिल मुरादाबाद की बड़ी पहल: अब हर पुलिस चौकी होगी सीधे आमजन से जुड़ी, त्वरित मदद के लिए जारी हुए CUG नंबर*
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
मुरादाबाद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल की एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आमजन को त्वरित, सरल और सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की सभी पुलिस चौकियों के लिए अलग-अलग सीयूजी (CUG) मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।एसएसपी के इस निर्णय के बाद अब लोग अपने क्षेत्र की संबंधित पुलिस चौकी से सीधे संपर्क कर किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इससे शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित होगी, वहीं पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास भी और मजबूत होगा।
मुरादाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर अपने क्षेत्र की संबंधित पुलिस चौकी के सीयूजी नंबर का उपयोग करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। एसएसपी की इस पहल को पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनता के करीब लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
