Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रकरण की जांच करायी तो उजागर हुआ फर्जीवाड़ा

 *एलडीए की अर्जित भूमि की रियल एस्टेट कंपनी ने जाली एनओसी बनायी* 


- *एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रकरण की जांच करायी तो उजागर हुआ फर्जीवाड़ा* 


- *नायब तहसीलदार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने मेें दर्ज करायी एफआईआर* 

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

गोमती नगर विस्तार के ग्र्राम-अरदौनामऊ में एलडीए की अर्जित भूमि की रियल एस्टेट कंपनी ने जाली एनओसी बनवा डाली। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रकरण की जांच करायी तो फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। अब इस मामले मेेें प्राधिकरण के नायब तहसीलदार ने रियल एस्टेट कंपनी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। 


  एलडीए के सहायक चकबंदी अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि कुछ दिन पहले व्हाट्स एप के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें प्राधिकरण के सहायक चकबंदी अधिकारी (अर्जन) के नाम व हस्ताक्षर से विभूति खण्ड स्थित जेनिथ एंड जेनिथ सिविल प्लानर्स प्रा0लि0 के पक्ष में जारी कथित एनओसी संलग्न थी। जांच में पाया गया कि उक्त पत्र प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किया गया और पत्र पर किये गये हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर पूरी तरह फर्जी है। 


  उन्होंने बताया कि कूटरचित एनओसी तहसील-सरोजनी नगर के ग्राम-अरदौनामऊ की भूमि से सम्बंधित थी। जिसे रियल एस्टेट कंपनी द्वारा अज्ञात लोगों के सहयोग से स्थल पर विकास कार्य किये जाने के लिए बनवाया था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि फर्जी पत्र के माध्यम से भूमि के सम्बंध में गलत तथ्यों का उल्लेख कर उसे वास्तविक दर्शाने का प्रयास किया गया। जबकि, ग्राम-अरदौनामऊ की सम्बंधित भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2001 में अमर शहीद पथ गोमती नगर विस्तार योजना के अंतर्गत किया जा चुका है। अर्जन की समस्त कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत भूमि का स्वामित्व राज्य सरकार एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण में निहित है। 


 *सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर* 

सहायक चकबंदी अधिकारी ने बताया कि कूटरचित पत्र से यह साफ होता है कि जेनिथ एंड जेनिथ सिविल प्लानर्स प्रा0लि0 व उससे जुड़े लोगों ने फर्जी हस्ताक्षर एवं अभिलेख तैयार करके प्राधिकरण के नाम का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। इनके खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। 


 *एलडीए से जांच जरूर करवायें* 

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले एलडीए से दस्तावेज की जांच जरूर करवा लें। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा वेलनेस सिटी योजना के लिए ग्राम-बक्कास, मलूकपुर ढ़कवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा एवं मस्तेमऊ की भूमि ली जा रही है। इसके अलावा आई0टी0 सिटी के लिए तहसील-मोहनलालगंज के ग्राम-बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, खुजौली एवं भटवारा की भूमि पर धारा-11 लागू की गयी है। इन गांवों में भूमि क्रय करते समय विशेष सावधानी बरतें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe