प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों और आगे की रणनीति से अवगत कराया
प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पक्षों के बीच बनी समझ का स्वागत किया और भारत के इस स्थायी रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही किया जाना चाहिएपीएम मोदी ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया
साथ ही उन्होंने समुद्री मार्गों पर नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया
