Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: लखनऊ अधिवक्ता संघ की 'प्रथम वार्षिक बैठक' हुई सम्पन्न

 *लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट ttn24*


*लखनऊ अधिवक्ता संघ की 'प्रथम वार्षिक बैठक' हुई सम्पन्न*


राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में संपन्न हुई। 

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पं० मनीष महाजन ने की तथा संचालन महामंत्री मो० आसिफ द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला न्यायाधीश, लखनऊ श्री कमल किशोर शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश शर्मा जी, श्री प्रदीप मिश्रा जी, श्री प्रदीप श्रीवास्तव जी तथा श्री कुलदीप नारायण मिश्रा आदि मंच पर आसीन रहे। बैठक में लखनऊ के विभिन्न न्यायालयों से आए सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी मजबूत एकता का प्रदर्शन किया।


बैठक के दौरान वर्तमान समय में अधिवक्ताओं के समक्ष आ रही विभिन्न व्यावहारिक और ज्वलंत समस्याओं तथा उनके अधिकारों व हितों की सुरक्षा पर अत्यंत गंभीर व विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक सुर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने, बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और युवा अधिवक्ताओं के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने की मांग उठाई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला न्यायाधीश श्री कमल किशोर शर्मा ने कहा कि न्याय व्यवस्था की सुदृढ़ रीढ़ सिर्फ और सिर्फ कर्मठ अधिवक्ता ही हैं। सभी अतिथियों ने संघ के इस मंच से प्रण लिया कि वे सदैव अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और उनके सम्मान व कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


लखनऊ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पं० मनीष महाजन और महामंत्री मो० आसिफ ने संयुक्त रूप से उपस्थित सैकड़ों अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा, "अधिवक्ता एकता और अधिवक्ता हित सर्वोपरि है यही हमारे संगठन का मूल मंत्र है। अधिवक्ताओं के मान-सम्मान, स्वाभिमान और उनके वैधानिक अधिकारों से किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संघ उनके हर सुख-दुख और हर एक ज्वलंत मुद्दे पर सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर संघर्ष करेगा।"


इस बैठक में पं० मनीष महाजन (अध्यक्ष), मो० आसिफ (महामंत्री) सहित अन्य पदाधिकारी ब्रजेश गुप्ता , मनीष कुमार, अशोक मिश्रा , संजीव राय, सौरभ तिवारी , संजीव लोधी, आदिल हिन्दुस्तानी, प्रिंस वर्मा, आमिर , सुधा दुबे, जयविन्द यादव , रंजीत यादव , मो० इस्माईल , अमित कुमार यादव , शिव शंकर त्रिपाठी व आयशा अजीज समेत लखनऊ अधिवक्ता संघ के सदस्यगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे...

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe