*लखनऊ : उत्तर प्रदेश सचिवालय के आठ उप सचिवों को पदोन्नति बने संयुक्त सचिव।*
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग ने उपसचिव स्तर के आठ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में संजीव श्रीवास्तव, आनंद कौशिक, राजेश पांडे, अजीत कुमार सिन्हा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अवन्तिका प्रसाद राय, नितिन कुमार गुप्ता और लालमणि यादव शामिल हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है।