आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस-कार की टक्कर, 2 बच्चों समेत 5 की मौत, 8 घायल
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा से बिहार जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगरा से लखनऊ जा रही अर्टिगा कार से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस एक्सप्रेसवे से नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक को झपकी आना बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा (UPEDA) की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
