इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
संचारी रोग नियंत्रण एवं 'सम्भव अभियान 6.0' का हुआ शुभारंभ
अम्बेडकरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान तथा 'सम्भव अभियान 6.0' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण एवं पोषण जागरूकता रैली और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को संचारी रोग नियंत्रण और पोषण संबंधी शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा (साधु वर्मा) कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद जिलाधिकारी ईशा प्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि संचारी रोग मुक्त एवं कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण सभी विभागों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आशा एएनएम तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान तथा सम्भव अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों का आपसी समन्वय के साथ प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 'सम्भव अभियान 6.0' की थीम "गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा" है। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं तथा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। इसके तहत संतुलित आहार मातृ एवं शिशु पोषण नियमित स्वास्थ्य जांच एनीमिया की रोकथाम स्तनपान पूरक आहार तथा जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।आगामी तीन माह तक जनपद में पोषण रैलियां स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श गृह भ्रमण ग्राम स्तरीय कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एमओआईसी तथा आशा कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।