Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मथुरा: IIT रुड़की बाबा की खुली हिस्ट्री, प्रसाद के नाम पर लड़कियों को पिलाता नशीला दूध, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर करता था ब्लैकमेल

 ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

IIT रुड़की बाबा की खुली हिस्ट्री, प्रसाद के नाम पर लड़कियों को पिलाता नशीला दूध, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर करता था ब्लैकमेल 

नाम अभिषेक मिश्रा। IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। एक कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर जॉब की। जॉब छोड़कर 3 साल पहले मथुरा आ गया। धार्मिक संस्था से जुड़ा। किराए के घर में रहकर ऑनलाइन प्रवचन शुरू कर दिए।


नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया। पढ़े–लिखे बाबा से पढ़े–लिखे नौजवान जुड़ने लगे। यह उन्हें मथुरा बुलाने लगा। लड़के–लड़कियों के गंधर्व विवाह करवाने लगा, जिसमें परिवार की सहमति की जरूरत नहीं होती। 


ऐसे कपल को कुछ दिन अपने पास कमरे पर रखता। प्रसाद के नाम पर लड़कियों को नशीला दूध पिलाता। बेहोश करके आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लेता। ब्लैकमेल करके उनसे लाखों रुपए वसूलता। 


इन्हीं पैसों से अभिषेक मिश्रा ने मथुरा में अपना खुद का घर खरीद लिया। मोबाइल में करीब 12 लड़कियों के साथ आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। आज जेल भेज दिया गया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe