उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव (वित्त) को यूपी आईएएस एसोसिएशन का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार को यूपी आईएएस एसोसिएशन का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार ने पूर्व चेयरमैन का स्थान लिया है, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM) पिछले लगभग नौ वर्षों से आयोजित नहीं हो सकी है। ऐसे में नए चेयरमैन के रूप में दीपक कुमार के सामने एसोसिएशन को पुनः सक्रिय करने, लंबित संस्थागत प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने तथा अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।