Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: व्यापारियों की जीएसटी से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया

 *व्यापारियों की जीएसटी से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया*


 *व्यापारिक गतिविधियों के सरलीकरण, पंजीकरण आधार के विस्तार तथा राजस्व वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की*

झाँसी। आज दिनांक 05 जून 2026 को सीपरी बाजार व्यापार मंडल किराना मार्केट के तत्वाधान में जीएसटी कार्यशाला झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में व्यापारियों की जीएसटी से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्य कर विभाग के उपायुक्त अजय कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त जीतेन्द्र प्रताप, राज्य कर अधिकारी ने जीएसटी 2.0 के नवीन प्रावधानों एवं ई-इनवायसिंग, पंजीयन के लाभ, रिटर्न दाखिला, समाधान योजना, टीडीएस/टीसीएस से सम्बन्धित रिटर्न की व्यवस्था एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ सम्बन्धी व्यापारिक गतिविधियों के सरलीकरण, पंजीकरण आधार के विस्तार तथा राजस्व वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों द्वारा अपनी समस्याएँ एवं सुझाव रखे गए, जिनका विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण साहू एवं महामंत्री राजकुमार वर्मा का माल्यार्पण भी किया गया। 

इस दौरान झांसी व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, उपाध्यक्ष रामबाबू साहू, महानगर अध्यक्ष सुरेश मानकानी, मिशन कंपाउंड ग्वालियर रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव काके, सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के अध्यक्ष उदय सोनी, राजकुमार यादव, संरक्षक विजय कुमार पुरया ,अवध अग्रवाल, मनोज जैन, सीपरी सराफा के संरक्षक महेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष रामनारायण अग्रवाल, नीरज अग्रवाल (कोरनर), हिमांशु अग्रवाल, अमित साहू, पवन अग्रवाल ,प्रदीप साहू, हर्षित अग्रवाल, संजय साहू, दिनेश सिंह, चंद्रभान सोनी, अभिषेक राय, आकाश अग्रवाल ,मिलन गुप्ता, मनोज सोनी, मनोज कुमार लिखार अपूर्व अग्रवाल, राजू साहू, वैभव जैन, पवन जैन आदि उपस्थित रहे । कार्यशाला के अंत में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आए हुए जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं अतिथियों को व्यापारियों ने पौधे भेंट किये। 

बैठक का संचालन सीपरी बाजार व्यापार मंडल किराना मार्केट के कोषाध्यक्ष संजीव राय एवं अंत में आभार अजय साहू ने व्यक्त किया।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe