विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षा रोपण किया।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर द्वारा एवं जनप्रतिनिधि गणों के साथ एक पेड़ माँ के नाम 3.0 अभियान के अंतर्गत शहीद स्मारक पार्क कंपनी गार्डन में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। इस विशेष अभियान के माध्यम से माँ के स्नेह, त्याग और संरक्षण की भावना को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को एक भावनात्मक आधार प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकिरी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपद वासियों से आवहन करते हुए कहा कि आइए, हम सभी एक पेड़ लगाकर अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाएं।

