दिल्ली की मुख्यमंत्री मैक्स अस्पताल पहुंचकर मालवीय नगर होटल में लगी भीषण आग की घटना में घायल हुए लोगों एवं परिजनों से मुलाकात की
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचकर मालवीय नगर होटल में लगी भीषण आग की घटना में घायल हुए लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की और अधिकारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च अस्पताल प्रशासन के समन्वय से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। साथ ही, हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
