कौशाम्बी
*आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर थाना सराय अकिल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित*
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह द्वारा थाना सराय अकिल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। उपस्थित लोगों से पर्व से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनका निराकरण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा बताया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में थाना प्रभारी सराय अकिल सहित पुलिस बल एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
