division head Pankaj pal ki report chhindwara se
*राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का छिंदवाड़ा दौरा*
*बैठक के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल*
छिंदवाड़ा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार 1 जून 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा में रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर समाजजनों से संवाद करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री अहिरवार प्रातः 9:30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारियों से बैठक के माध्यम से चर्चा करेंगे, 10 बजे वार्ड क्रमांक 23 में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, इस दौरान श्री अहिरवार वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक करेंगे, जिसके व्यवस्थापक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज चौरे हैं।
इसके पश्चात वे प्रातः 11 बजे वार्ड क्रमांक 23 में भगवान बाल्मीकि पंचायत एवं सामाजिक नागरिकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद जगदीश गोदरे द्वारा किया गया है।
दोपहर 12 बजे श्री अहिरवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जाम सांवली हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक बंधुओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित करेंगे।
दौरे के उपरांत श्री अहिरवार अपराह्न 3 बजे छिंदवाड़ा से होशंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री अहिरवार के दौरे को लेकर अनुसूचित जाति समाज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह का वातावरण है। उनके प्रवास के दौरान समाजहित, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
