जीना बनाने पर हुआ विवाद विवाद में युवक की मौत गांव में तनाव पुलिस बल मौजूद।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
दिनांक 31 मई.2026 को थाना कासिमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटी बेंहदर ने प्रदीप पुत्र होश राम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बेंहदर अपने मकान पर जीने का निर्माण कर रहे थेउसी दौरान प्रदीप आदि की अपने चाचा बिहारी व उनके पुत्रगण पंकज अरुण एवं घर की महिलाओं के बीच आपस में झगड़ा/मारपीट हो गई। जिसमें प्रदीप के सिर में चोट लग गई। परिजनों द्वारा प्रदीप को उपचार हेतु चिकित्सालय हरदोई लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान प्रदीप की मृत्यु हो गई।
सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फारेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। तहरीर प्राप्त करने उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

