Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: साइकिल एसोसिएशन ऑफ झांसी द्वारा आयोजित रैली में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों सहित सैंकड़ों प्रतिभागियों ने चलाई साइकिल

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


3 जून 2026


*विश्व बायसिकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली।*


*साइकिल एसोसिएशन ऑफ झांसी द्वारा आयोजित रैली में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों सहित सैंकड़ों प्रतिभागियों ने चलाई साइकिल।*


*पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं परिवहन के सस्ते विकल्प के लिए साइकिल को अपनाने का का दिया संदेश।*

झांसी। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'विश्व साइकिल दिवस' के अवसर पर साइकिल एसोसिएशन ऑफ झांसी द्वारा एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा, युवा कल्याण अधिकारी श्री शिवराम, क्षेत्रीय खेल अधिकारी श्री करणवीर रहे। 


अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने साइकिलिंग को शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया।


साइकिल एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को प्रदूषण मुक्त परिवहन और फिट इंडिया के प्रति जागरूक करना है। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और साइकिल प्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लकी ड्रा में पहला पुरस्कार – एक शानदार हरक्युलिस साइकिल (Hercules cycle) – प्रियांश द्वारा जीता गया जो प्रकाश साइकिल्स द्वारा प्रायोजित की गई। अन्य पुरस्कारों में ट्रॉली सूटकेस, कलर किट, स्काई बैग व अन्य पुरस्कार दिए गए जिन्हें प्रज्ञा बुक्स व बाल भारती इंटर कॉलेज द्वारा प्रायोजित किया गया। पुरुस्कार पाकर सभी विजेता बेहद उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूशंस दतिया रहे।


इस अवसर पर विभिन्न खेलों एवं अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को भी सम्मानित किया गया जिनमें बृजेंद्र यादव, डॉ आदित्य साहू, संजय तिवारी, ज्ञान सिंह गुर्जर शामिल रहे।


समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष शांतनु अग्रवाल, अधिवक्ता रोमेश अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, सचिन साहू, दीपक, शालिनी मिश्रा, प्रतिक झा, अभिषेक खरे और वसुंधरा मिश्रा ने विजेता को बधाई दी और अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साह बढ़ाया।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe