लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया...
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
थाना अलीगंज में अभियोग संख्या 115/2026 धारा 110, 105, 125, 3(5) बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 के तहत केस दर्ज...मामले में 6 नामजद अभियुक्तों समेत अन्य जिम्मेदार लोगों को आरोपी बनाया गया...
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...
रामकृष्ण उपाध्याय निवासी सेक्टर-D, अलीगंज को गिरफ्तार किया गया...
वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला पुत्र रामेश्वर प्रसाद शुक्ला, निवासी मड़ेयगंज, सीतापुर रोड को गिरफ्तार किया गया...
तुषोक कृष्णा जायसवाल पुत्र कृष्ण कुमार जायसवाल, निवासी बालागंज, ठाकुरगंज को गिरफ्तार किया गया...
मामले में अन्य आरोपियों और जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू...
बिजली विभाग के एक्सईएन (कलेक्शन) गौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया...
फायर विभाग के FSSO कमलेन्द्र कुमार सिंह को निलंबित किया गया...
एलडीए के सहायक अभियंता (AE) अनिल कुमार को निलंबित किया गया...
एलडीए के अवर अभियंता (JE) प्रमोद पांडे को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया...
सरकार ने घटना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं...
मामले की जांच और अन्य विधिक कार्रवाई जारी है....
