कौशाम्बी:
*एसओजी और महेवाघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
कौशाम्बी मे पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।आरोपी शिवभोला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली।
आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या कर फरार होने का था आरोप।
पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
जांच में सामने आया कि शिवभोला का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
वर्ष 2015 में वह एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
फिलहाल वह हत्या के मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था।
पत्नी की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महेवाघाट थाना इलाके के शाहपुर के पास हुई मुठभेड़।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
