👉 क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज रानीगंज एवं ग्राम विकास इंटरमीडिएट कॉलेज देल्हूपुर पर लगाई गई रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा ड्यूटी प्वाइंट्स का गहनता से निरीक्षण किया गया।
➡️ क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचार
