Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: मण्डल के तीनों जनपदों में 05 से 21 जून तक चलेगा विशेष जन-जागरूकता अभियान

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ 


 झांसी दिनांक 04.06.2026


*समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान को सफल बनायें: मण्डलायुक्त*


*मण्डल के तीनों जनपदों में 05 से 21 जून तक चलेगा विशेष जन-जागरूकता अभियान*


*मण्डलायुक्त ने समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

झांसी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित होने वाले ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ थीम आधारित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में नवीन आयुक्त सभागार में बैठक आयोजित की गई।

         बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों का गरिमामय, प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान को सफल बनायें। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।

           बैठक में अवगत कराया गया कि मण्डल के तीनों जनपदों (झांसी, जालौन एवं ललितपुर) में 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी विकास खण्डों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मण्डलायुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

           उन्होंने बताया कि 08 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इस अवधि में मलिन बस्तियों में ‘सरकार आपके द्वार’ स्वरूप जनसमस्या समाधान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

           बैठक में बताया गया कि 14 जून से 16 जून तक विभिन्न विकास खण्डों में जन कल्याणकारी मेलों का आयोजन होगा, जहां विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रबुद्धजनों से संवाद कर उन्हें विकास एवं जनकल्याण से सम्बन्धित विषयों पर जागरूक करेंगे।

          इसके अतिरिक्त 17 जून से 20 जून तक जनपद स्तर पर विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के समापन अवसर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मण्डल के तीनों जनपदों में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का आयोजन कर जनसमस्याओं के समाधान एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नामित नोडल एवं सह-नोडल अधिकारियों को सभी आयोजनों को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय स्वरूप में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

       बैठक में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, उपाध्यक्ष जेडीए हिमांशु गौतम, डीएफओ नीरज आर्य, जेडीसी सुरेशचन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी सुशील बाबू, जेडी शिक्षा राजूराणा, उप श्रमायुक्त किरन मिश्रा, उपायुक्त खाद्य विनय कुमार, उप निदेशक समाज कल्याण डाॅ0 इन्द्रा सिंह, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डाॅ0 मनोज कुमार गौतम, लोक निर्माण, जल निगम, उद्यान, भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe