आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झाॅसी
दिनाॅक 05 जून 2026
** विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का हुआ शुभारंभ
** किसानों को दिया संदेश, खेत पर मेड़-मेड़ पर पेड़ अवश्य लगाएं :- मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत
** पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान
झांसी। जनपद में आज समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद नगर वन भगवंतपुरा में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम प्रदेश द्वारा पौधरोपण कर किया गया।इस अवसर पर मा0 सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल, मा0 सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी एवं प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य, श्रीमती अंजली गौतम आवर अभियंता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व ग्लोबल वार्मिंग से प्रभावित है, विकास से पर्यावरण की क्षति को रोकने के लिए प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माॅ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें।
अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम ने सुझाव दिया कि मेजर ध्यानचंद नगर वन भगवंतपुरा में पीपीटी मॉडल पर कैफेटेरिया को तैयार किया जाए ताकि आमजन पर्यावरण के महत्व को समझ सके।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मा0 श्री रामतीर्थ सिंघल सदस्य विधान परिषद ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन के आधार हैं। वे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया।
उक्त कार्यक्रम में मा0 सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त ग्रामीण एवं जनपदवासियों को संदेश देते हुए कहा कि अपने जन्मदिवस पर एवं अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएँ, उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के मुखिया मा0 योगी आदित्यनाथ जी का भी जन्मदिन है। उन्होंने बधाई देते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के नाम एक पेड़ लगाए जाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन एवं वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। पौधरोपण स्थलों का चयन, पौधों की उपलब्धता तथा उनकी सुरक्षा एवं देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में भी अन्य अधिकारियों संग वृक्षारोपण किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया और संदेश दिया कि “पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा” और हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवग्रह वाटिका को भी तैयार कराया गया। जिसमें सूर्य-आंकड़ा, चंद्र-पलाश, मंगल- खैर बुध-अपामार्ग, गुरु- पीपल वृक्ष, शुक्र-गूलर, शनि-शमी, राहु- चंदन, केतु-अश्वगंधा का पौधरोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी मऊरानीपुर संतोष कुमार , उपप्रभागीय वनाधिकारी अशोक जैन व सतेंद्र श्रीवास्तव , क्षेत्रीय वन अधिकारी विमलेश कुमार झाँसी, राज कुमार वरिष्ठ लिपिक एवं स्टाफ सहित अनेकों स्कूली बच्चे और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
