Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंत नगर की बड़ी कार्यवाही: लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 Etawah News: जसवंत नगर की बड़ी कार्यवाही: लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने थाना अध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में सूझबूझ, साहस और तत्परता का परिचय देते हुए लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा कचौरा बाईपास क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक अवैध असलहों के साथ किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई और खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सुमित उर्फ सनकी पहलवान पुत्र मनोज निवासी नगला भगत थाना जसवंतनगर तथा शक्ति उर्फ तनुष पुत्र प्रेम सिंह निवासी आनंद नगर थाना कोतवाली इटावा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 04 जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुमित उर्फ सनकी पहलवान पर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शक्ति उर्फ तनुष पर 05 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

जसवंतनगर पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी और उनकी टीम की सक्रियता से एक बड़ी लूट की वारदात टल गई। पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe