Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा हेतु जसवंतनगर से रवाना हुई बस, श्रद्धालुओं का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

Etawah News: हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा हेतु जसवंतनगर से रवाना हुई बस, श्रद्धालुओं का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर। हरिद्वार स्थित कामधेनु लोक, शांतिकुंज रोड, सप्तऋषि आश्रम के समीप आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ एवं सात दिवसीय कथा महोत्सव में भाग लेने के लिए जसवंतनगर से श्रद्धालुओं की बस रवाना हुई। प्रस्थान से पूर्व जैन समाज के नवयुवकों द्वारा श्रद्धालुओं एवं आयोजन परिवार का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आयोजन परिवार के सदस्य जितेंद्र नाथ गुप्ता, अतुल गुप्ता एवं अवनीश गुप्ता का पुष्पगुच्छ, पटका, माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर अभिनंदन जैन समाज द्वारा भव्यता से किया गया। वहीं यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं एवं भक्तों को खाद्य सामग्री वितरित कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को कलश यात्रा के साथ कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन 1 जून से 7 जून तक चलेगा तथा 7 जून को महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे के साथ इसका समापन होगा।कथा में भागवत उपासक श्री जगदीश चंद्र शास्त्री (वृंदावन) व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम में परीक्षित जितेंद्र नाथ गुप्ता एवं संतोष गुप्ता, यज्ञ पति अतुल गुप्ता एवं सुनीता गुप्ता, प्रथम यजमान अवनीश गुप्ता एवं भारती गुप्ता, तथा द्वितीय यजमान प्राची शिवहरे एवं अनुराग शिवहरे रहेंगे।


कार्यक्रम संयोजक अतुल लाला भट्टा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को धर्ममय जीवन से जोड़ना तथा आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा एवं यज्ञ में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।

इस दौरान संजीव गुप्ता बंटू,विवेक गुप्ता मोना , रिंकल गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, चंचल विधायक गुप्ता, विकास गुप्ता एवं बंटी गागल्स की मौजूदगी में नीरज जैन, रोहित जैन, अंकित जैन, आशीष जैन, वैभव जैन, चेतन जैन (पत्रकार), विवेक जैन, अनुपम जैन, विशाल जैन, मोहित जैन, तन्मय जैन, सुबोध जैन, अंकुर जैन सहित जैन समाज के अनेक लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe