Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

पुरातत्व धरोहरों के प्रति जागरुकता फैलाना जीवन का उद्देश्य : पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास

 division head Pankaj pal ki report*पुरातत्व धरोहरों के प्रति जागरुकता फैलाना जीवन का उद्देश्य : पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास.* 

मध्यप्रदेश के भीम बैठका, और गुजरात की रानी की वाव जैसे विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण एवं रायसेन में ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया की खोज में बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास से प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार खोबरे की खास बातचीत। 


प्रश्न: देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक पद्मश्री मिलने के बाद कैसा लग रहा है?

उत्तर: मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे बहुत बड़ा सम्मान मिला है।

प्रश्न: सम्मान मिलने के बाद क्या बदलाव महसूस करते हैं? 

उत्तर : किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। जैसा पहले था वैसा ही हूं।

प्रश्न: आपकी शिक्षा दीक्षा कहां से हुई और पुरातत्व के प्रति रुझान कैसे बड़ा? 

उत्तर: मेरी शिक्षा एम ए तक उज्जैन में हुई। 1970 में मैंने प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति में एम ए किया।1972 में दिल्ली से स्कूल आफ आर्क्यैलाजी से पी जी डिप्लोमा पुरातत्व में किया। 1992 में रानी की वाव पाटन गुजरात पर पीएच.डी की तथा 2005 में शैल चित्रों पर भोपाल में डी.लिट की डिग्री ली।

प्रश्न: अपने जीवन का टर्निंग प्वाइंट आप किस व्यक्ति या घटना को मानते हैं? 

उत्तर: मुझे पुरातत्व एवं इतिहास के प्रति डॉ. वाकणकर जी के संपर्क में आने के बाद बहुत लगाव हुआ। एलआईसी एवं बैंक के काम छोड़कर पुरातत्व के क्षेत्र में आया। डिप्लोमा होने के पश्चात मुझे वाकणकर जी ने भीमबैठका में उनके साथ काम करने को कहा। पुरातत्व से लगाव होने के कारण मैंने उनके सानिध्य में काम प्रारंभ किया। उनके साथ लगभग 10 किलोमीटर का पुरातत्त्वीय सर्वेक्षण किया जिसमें लगभग 500 से अधिक चित्रित शैलाश्रय थे।

प्रश्न: प्रदर्शनी में क्या क्या खास चीजे है ? 

उत्तर: प्रदर्शनी में पुरातत्व संबंधित सामग्री जैसे आदिमानव द्वारा निर्मित पत्थर के हथियार, मिट्टी के पात्र, सिक्के, पुराने पात्र, पुरानी पुस्तकें, समाचार पत्र, ऐतिहासिक डाक टिकट इत्यादि।

प्रश्न: आपको अब तक कहां कहां से कौन कौन से बड़े सम्मान प्राप्त हो चुके हैं? 

मुझे कई सम्मान मिले हैं जिसमें पुरातत्व के क्षेत्र का मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय वाकणकर सम्मान दिया। चित्रकला के क्षेत्र में भी मिले, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हुआ है। इसके अतिरिक्त कई सम्मान मिले हैं।

प्रश्न: अब आपको पद्मश्री मिल गया है, निश्चित तौर पर जिम्मेदारी बड़ गई है। समाज और राष्ट्र के लिए क्या करने की इच्छा है? 

उत्तर: पद्मश्री मिलने के पश्चात मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभाना है। धरोहर के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम पहले ज्यादा करना होगा जिसके लिए मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के काम करने में मेरी पत्नी साधना व्यास की अहम् भूमिका है। वह भी मेरे साथ पुरातत्ववेत्ता होने के कारण सहयोग करती है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe