Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: झांसी में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण शुरू जिलाधिकारी ने झांसी रानी के दुर्ग से की शुरुआत

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी

दिनाॅक 22 मई 2026


 ** जनगणना देश के विकास की आधारशिला : जिलाधिकारी


 ** झांसी में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण शुरू जिलाधिकारी ने झांसी रानी के दुर्ग से की शुरुआत


 ** जिलाधिकारी ने की जनपद के संभ्रांतजनों से सहयोग की अपील


 ** आपके द्वारा दी गयी सही जानकारी से सरकार मूलभूत सुविधाओं की बेहतर योजना करेगी तैयार 


 ** जिलाधिकारी ने जनपद में 03 प्रगणक एवं उनके पर्यवेक्षक द्वारा शत प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण करने पर किया सम्मानित, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की 


झांसी : जनपद में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य महारानी लक्ष्मीबाई दुर्ग से शुरू हो गया है। पर्यवेक्षक रंजना पतवार और प्रगणक अधिकारी सुचित्रा पाठक एवं सुषमा देवी ने जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में महारानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग से मकान संख्या अंकित कर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मकान गणना के संबंध में की जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली।

     इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा जैसा कि आप अवगत है, विगत 07 मई से हम लोग लगातार जनगणना का कार्य जोर शोर से पूरे जनपद में, पूरे देश में कर रहे हैं। प्रथम चरण में करीब 48 हजार लोगों ने स्व-गणना के माध्यम से अपने को जनगणना 2027 से जोड़ा है। 

उन्होंने बताया कि आज के दिन से घर-घर जाकर करीब 5032 एन्यूमैरेटर, सुपरवाइजर और उनके वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि झांसी का प्रत्येक घर जो विभिन्न ब्लॉक में विभाजित है, करीब हमारे यहां 4800 ब्लॉक है, स्वजनगणना की जो हमारी एंट्रीज है उसमें अंकित हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी घर किसी प्रकार का या किसी प्रकार का प्रतिष्ठान है वह छूटे ना, जैसे की शुरुआत ऐतिहासिक किला महारानी लक्ष्मी बाई किला से की गई है, और उन्होंने सभी से अपील है करते हुए कहा कि जनगणना 2027 में कोई कर्मचारी उनके पास जाए तो कृपया धैर्य रखते हुए उनसे जितने भी सवाल पूछे उसका जवाब दे और स्वयं को इस महाअभियान का हिस्सा बनाएं।  

 जिलाधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया जिन्होंने स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे गणना अधिकारी के घर आने पर अपनी जनरेट की गई आईडी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, इससे सत्यापन और आगे की कार्यवाही सुगमता तथा समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सकेगी।     

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जोर दिया कि सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

     जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    आज जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा जनगणना 2027 में लगे प्रगणक जिन्होंने अपनी आवंटित HLB में शत प्रतिशत स्व गणना पूर्ण की, जिसमें मंशा राम (प्रगणक) एवं रंजीत सिंह यादव (पर्यवेक्षक) तहसील टहरौली, अंजू देवी (प्रगणक) एवं रंजीत सिंह यादव ( पर्यवेक्षक) तहसील टहरौली एंव स्वाति यादव (प्रगणक) एवं श्री नवीन कुमार (पर्यवेक्षक) बबीना कैंट बोर्ड को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की l 

     इस अवसर पर नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) पल्लवी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी और तहसीलदार विवेक कुमार, डीसीओ पूजा पाल, ट्रेनर सौरभ श्रीवास्तव, एएसआई श्रीा अभिषेक कुमार भी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe