Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News:कृभको द्वारा नगला झड़ू में पेयजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 Etawah News:कृभको द्वारा नगला झड़ू में पेयजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया


 रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंत नगर/इटावा: कृभको इटावा द्वारा शुक्रवार 22 मई 2026 को अंगीकृत ग्राम समूह के अंतर्गत ग्राम नगला झड़ू में पेयजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


 कार्यक्रम में ग्राम के किसानों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लगभग 30 किसानों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नगला झड़ू श्री शिव नारायण रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सियाराम यादव ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राजीब कुमार क्षेत्र प्रतिनिधि, कृभको इटावा भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों द्वारा हैंडपंप का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रतिनिधि राजीब कुमार ने किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों एवं उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही कृभको द्वारा संचालित जनहितकारी एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की गतिविधियों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

ग्रामीणों एवं किसानों ने कृभको द्वारा आयोजित इस पेयजल कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्राम हित में उपयोगी पहल बताया। अंत में क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको इटावा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe