Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: नागेश्वर तीर्थ उन्हैल में हर्षोल्लास के साथ सीमंधर स्वामी की चतुर्थ वार्षिक ध्वजा चढ़ाई, नूतन भवन का शुभारंभ

 लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा 


नागेश्वर तीर्थ उन्हैल में हर्षोल्लास के साथ सीमंधर स्वामी की चतुर्थ वार्षिक ध्वजा चढ़ाई, नूतन भवन का शुभारंभ 

आलोट के समीपस्थ उन्हैल में गुरुवार को जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ स्थित श्री जिनकुशल सूरी दादावाड़ी परिसर में सीमंधर भगवान और दादा श्री जिन कुशल सूरी की चतुर्थ वार्षिक ध्वजा साध्वी चंदनबाला श्रीजी आदि ठाणा 10 की निश्रा में विधि विधान से चढ़ाई गई।  

ध्वजा चल समारोह और अर्पण 

श्री संघ की उपस्थिति में चल समारोह निकालकर लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजा अर्पित की गई। ध्वजा के लाभार्थी महिदपुर के अजय कुमार चोपड़ा परिवार रहे। इसी अवसर पर नूतन विचक्षण चंद्रभवन  एवं चंदनबाला आराधना भवन का भी शुभारंभ हुआ। चंद्रभवन के मुख्य लाभार्थी नई दिल्ली के महेंद्र सिंघी परिवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।  इस दौरान अखिल भारतीय खतर गच्छ संघ  अध्यक्ष रिखबचंद्र झाड़जूर  भी उपस्थित थे


लिफ्ट का शुभारंभ और सम्मान


नूतन भवन में लिफ्ट का शुभारंभ किया। यह लिफ्ट इंदौर खरतरगच्छ श्री संघ के अध्यक्ष धर्मेश मेहता, सुरेश डोसी एवं पदाधिकारियों द्वारा लाभार्थी के रूप में समर्पित की गई। कार्यक्रम में लाभार्थी परिवारों का श्री जिन कुशल ट्रस्ट मंडल द्वारा सम्मान किया गया।  



ट्रस्ट मंडल और श्रावक संघ की उपस्थिति

ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष अशोक कोठारी, उपाध्यक्ष बसंत सिंह श्रीमाल, सचिव सुरेश बांठिया, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया, डॉ. वसंत लूनिया, महेंद्र गादिया, नरेंद्र अरोड़ा, राकेश चोरडिया, धर्मचंद जैन, अशोक चोपड़ा, डॉ. सुनील चोपड़ा आदि उपस्थित रहे। अष्टापद जैन तीर्थ सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल, जावरा संघ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महिदपुर संघ अध्यक्ष सरदार मल चोपड़ा, नागेश्वर ट्रस्टी गौतम ओस्तवाल सहित नीमच, अहमदाबाद, नलखेड़ा, आलोट, चोमेला, उन्हेल, बीकानेर, इंदौर, उज्जैन, महिदपुर आदि गांवों के श्री संघ सदस्य भी शामिल हुए।  

48 वर्षों से सेवा कर रहे व्यवस्थापक का सम्मान

दादावाड़ी ट्रस्ट में 48 वर्ष से कार्यरत व्यवस्थापक चांदमल जैन का रिटायरमेंट समारोह भी आयोजित हुआ। जैन ने स्वेच्छा से संस्था से त्यागपत्र दिया था।

फोटो,

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe