लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा
राजस्व जागरूकता शिविर आयोजित, एसडीएम ने दी लोक सेवा गारंटी की जानकारी
सोमवार को तहसील परिसर आलोट में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राजस्व सेवाओं के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में एसडीएम रचनाशर्मा ने नागरिकों को समय-सीमा में मिलने वाली प्रमुख राजस्व सेवाओं की जानकारी दी, जिनमें *खसरा-खतौनी की नकल प्राप्त करना, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं प्राकृतिक आपदा सहायता प्रकरण* प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी सेवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अब ऑनलाइन भी उपलब्ध है और निश्चित समय-सीमा में निराकरण किया जाना अनिवार्य है।एसडीएम ने किसान बंधुओं से अपील की कि वे अपनी भूमि संबंधी दस्तावेजों को अद्यतन रखें एवं शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में उपस्थित नागरिकों की राजस्व संबंधी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार, पंकज पवैया नायब तहसीलदार, समस्त राजस्व अमला, बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

