बिहार के सुपौल से बड़ी खबर शराब तस्करों ने ली जदयू नेता की जान देखिये जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट बिहार की खास रिपोर्ट l
स्लग : बेखौफ शराब टस्करों ने ली जदयू नेता की जान, शराब से लदी कार लेकर भागने के क्रम मे जदयू नेता आया चपेट मे और इलाज के क्रम मे हुई मौत -मामला रतनपुर थाना क्षेत्र की है l
एंकर : सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शराब तस्करों की तेज रफ्तार कार ने जदयू नेता सह किराना व्यवसायी मनोज कुमार को कुचल दिया, बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपनी पोती को स्कूल छोड़कर दुकान खोलने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक,भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बीरपुर थाना क्षेत्र होकर लाई जा रही अवैध शराब की खेप जो सिमराही मे डिलीवरी देना था वही जैसे ही रतनपुर थाना क्षेत्र मे कार तेज रफ्तार से सिमराही की ओर जारही थी इस बीच रतनपुर थाना को भनक लग गईं फिर क्या था पुलिस पीछा करने लगी । इसी दौरान तस्करों की होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रैक्टर से टकराई और फिर मनोज कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला चक्का भी टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मनोज कुमार को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। तस्करों के पास से 1050 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। ऐसे मे बड़ा सवाल है क्या शराब तस्कर इतने बे खौफ हो चुकी है जो कार मे शराब लाद कर नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र बीरपुर मे प्रवेश कर गईं जब की सीमा पर तैनात एस एस बी 45 वीं बटालियन 24 घंटा पहरा दे रही है फिर कैसे तस्कर सीमा पार किया अगर नेपाल से भारतीय क्षेत्र बीरपुर मे बीरपुर थाना क्या कर रही थी आखिर बीरपुर पुलिस को क्यों भनक नही लगी सवाल साफ है लापरवाही या मिली भगत क्या कहेंगे आप l बिहार मे पूर्ण शराब बंदी कानून है और शराब तस्कर बे खौफ होकर कार मे शराब भर कर तस्करी को अंजाम देता है अगर बीरपुर पुलिस का खौफ तस्करों मे होता तो शायद सुबह सुबह बीरपुर थाना क्षेत्र से करीब 20 किलोमीटर की दुरी तैय कर रतनपुर थाना क्षेत्र मे बे तहसा कार लेकर नही भागती और ना ही एक की जान जाती ऐसे मे कौन है मनोज का हत्यारा बड़ा सवाल l
