कौशाम्बी
*गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम*
कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर घाट में गंगा स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र हर्ष सिंह निवासी शोभना बसेड़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
