कौशाम्बी
*बदनपुर घाट में नहाने गया किशोर डूबने से हुई मौत*
*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हर्रायपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बदनपुर घाट में शुक्रवार सुबह गंगा नहाने गये किशोर गंगा में डूबा स्थानीय गोताखोर व पुलिस बल ने आधे घंटे में किशोर को गहरे पानी से खोज लिया और तुरंत बाहर निकाला और वही संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव अपने ही वाहन में बैठाकर मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दियाजानकारी के अनुसार कुल्लू उम्र 15 वर्ष पुत्र मनीष निवासी शोभना अपने एक साथी के साथ शुक्रवार की सुबह बदनपुर घाट में गंगा नहाने गये थे वही नहाते नहाते कुल्लू गहरे पानी में चला गया और उसका साथी कुल्लू को बचाने का प्रयास किया वो भी गहरे पानी में चला गया स्थानीय लोगों ने कुल्लू के साथी को वहाँ से बाहर निकाल लिया और कुल्लू को खोजने लगे काफी देर खोजने के बाद कल्लू नही मिला तो गोताखोरों व पुलिस की सतर्कता से आधे घंटे में ही कुल्लू को खोज लिया संदीपन घाट थाना प्रभारी ने बिना कुछ देर किये ही अपने सरकारी वाहन में ही लेकर मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने हेतु ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
