ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिला के उतारा धामरोड गाँव में गन्ने के खेतसे तेंदुए का एक बच्चा मृत पाया गया।
बारडोली तालुका में उतारा धामरोड रोड पर आए खेतके मालिक बारडोली रहने वाले किसान दिनेशभाई पटेल के गन्ने के खेत के बगल में स्थित आम के बाग की देखभाल करने वाले अरुणभाई सुबह खेत में पहुँचे और आम तोड़ रहे थे।अपने खेतमे आम तोड़ रहे थे तब उन्होंने बगलमें आये दिनेशभाई के गन्ने के खेत से दुर्गंध आती महसूस की।
गन्ने के खेत में जाँच करने पर, उन्होंने वहाँ तेंदुए के एक मृत बच्चे को देखा। उन्होंने दिनेशभाई को इसकी सूचना दी, जिन्होंने 'फ्रेंड्स ऑफ़ एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट' के अध्यक्ष जतिन राठौड़ को सूचित किया। जानकारी मिलते फ्रेंड्स ऑफ एनिमल ट्रस्ट के अध्यक्ष जतिन राठौड़ ओर सामाजिक वन विभाग के कर्मचारी मेहुलभाई के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।गन्ने के खेतमे पहुँचकर प्रारंभिक जाँच के दौरान, यह पाया गया कि तेंदुए का मृत बच्चा 7 से 8 महीने की उम्रका था जगह से ही मृत तेंदुआ के बच्चे के पेटकी जगह काटी हुई मिली।
मृत हालात में वन विभाग के कर्मचारी मेहुलभाई ने बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया और उसे वन रेंज कार्यालय ले जाकर एनिमल डॉक्टरों की टीमने मृत्यु होनेकी वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम किया गया।
बाद मृत बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में अन्य तेंदुए भी देखे गए हैं, स्थानीय गांवकी शिकायतों ध्यानलेके और वन विभाग ने पिंजरा लगाकर आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि स्थानीय लोगों में फैला डर दूर किया जा सके।

