Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्थाओं को देख दिए आवश्यक निर्देश

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी


डीएम-एसपी ने लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर केन्द्रों का लिया जायजा

सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्थाओं को देख दिए आवश्यक निर्देश

फतेहपुर, जिले में लेखपाल मुख्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe