आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*मारपीट के बाद घायल पिता की मौत, पीड़ित परिवार ने लगाई धाराएं बढ़ाने की गुहार*
*प्रभाव में दर्ज हुई कमजोर धाराएं झांसी में युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप*
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर निवासी अंशुल मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दर्ज मुकदमे में उचित धाराएं बढ़ाकर पुनः विवेचना कराने की मांग की है। प्रार्थी का आरोप है कि उसके पिता हरिशंकर मिश्रा, माता सुषमा मिश्रा और भाई अंकुर मिश्रा के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई थी बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया थाप्रार्थी का कहना है कि घटना में उसके पिता हरिशंकर मिश्रा को सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और लगातार इलाज चल रहा था। आरोप है कि उपचार के दौरान 6 मई 2026 को उनके पिता की मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई
अंशुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष के प्रभाव के चलते मुकदमे में गंभीर धाराएं नहीं बढ़ाई गईं। साथ ही यह भी कहा कि विपक्षियों से उसके परिवार को अब भी जान-माल का खतरा बना हुआ है पीड़ित ने मामले की पुनः विवेचना कर उचित धाराएं जोड़ने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
