Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जयपुर: सीएम भजनलाल ने वंदे गंगाजल संरक्षण का शुभारंभ किया, जानिए बीसलपुर में क्या हुआ

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी

सीएम भजनलाल ने वंदे गंगाजल संरक्षण का शुभारंभ किया, जानिए बीसलपुर में क्या हुआ


जयपुर / टोंक सीएम भजनलाल ने सोमवार को गंगा दशमी के पावन मौके पर टोंक जिले से वंदे गंगाजल संरक्षण जल अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने बीसलपुर बांध स्थित भगवान बीसलदेव महादेव मंदिर में भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत जल पूजन किया और प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना की। साथ ही उन्होंने गंगा दशमी के पावन पर्व पर मां गंगा को नमन करते हुए लोगों को जल संरक्षण के पुनीत कार्य से जुटने का आव्हान किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि गंगा दशहरा के दिन ही पृथ्वी पर मां गंगा अवतरित हुई, जो हमारे लिए जीवनदायनी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान चला गया था। इसके तहत प्रदेशभर में बांध, तालाब, सरोवर एवं एनिकट सहित जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं सफाई के कार्य किए गए जाएंगे। अभियान के तहत प्रदेशभर में सभी सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागी बनकर जल संरक्षण से जुड़े कार्य करेंगे। उन्होंने आमजन से भी आव्हान किया कि जल सरंक्षण के इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान सीएम भजनलाल ने बीसलपुर बांध अवलोकन किया। 

सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बीसलपुर बांध पहुंचकर स्काडा प्रणाली का पूरा अवलोकन किया। बीसलपुर बांध बनने के बाद बीजेपी से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कांग्रेस के अशोक गहलोत सीएम रह चुके है, लेकिन वे कभी बीसलपुर बांध नहीं आएं। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध क्षेत्र में नई संरचनाओं का निर्माण किया जाए। साथ ही बनास नदी को रिचार्ज करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएं, ताकि वर्षाजल संग्रहण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूती मिल सके। साथ ही अधिकारियों को श्रृंखलाबद्ध एनिकट निर्माण तथा आवश्यक स्थानों पर गेट लगाए जाने के जरूरत बताते हुए निर्देश दिए। सीएम ने बांध की व्यवस्थाओं, जल संग्रहण प्रणाली तथा स्काडा सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बैठक में मुख्य अभियंता जल संसाधन भुवन भास्कर ने वीडियो प्रजंटेशन के जरिए से स्काडा प्रणाली की जानकारी दी।




Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe