*जब तक जिंदा हु बेटियों के हाथ पीले करता रहूंगा* *दानवीर किरण दद्दा*
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
लहार - नगर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा (बढ़ई) महासभा एवं श्री विश्वकर्मा भगवान सेवा समिति के संचालक एवं कार्यक्रम आयोजक संतोष विश्वकर्मा प्रॉपर्टी डीलर प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय बढई महासभा द्वारा आयोजित चतुर्थ आदर्श कन्या विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, संस्कार और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। उपाध्याय मैरिज गार्डन, बरहा रोड लहार में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दानवीर किरण दद्दा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सम्मेलन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।उन्होंने कहा जब तक में जिंदा हु गरीब बेटियों के हाथ पीले करते रहेंगे । मेरी लिए सभी जाति धर्म,समुदाय के लोग एक सम्मान है मेरे दरवाजे सबके लिए खुले है जिसका कोई नहीं उनके किरण दद्दा मुझे दिल से याद करे ,,में आपके दरवाजे पर हाजिर रहूंगा ,, मुझे राजनीति नहीं करना है मुझे जनता के दिलों में राज करना है ।आज मेरे साथ हजारों बेटियां का आशीर्वाद है उनकी दम से ही ईश्वर मेरा साथ दे रहा है और में जनता की सेवा कर रही हूं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नीतू विश्वकर्मा ने की, एवं वरिष्ठ आतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा जी उपस्थित रहे जबकि विशेष अतिथि के रूप में चैनल हेड राजा भैया पाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सेवढ़ा पूजा शर्मा,समाज सेवी रंजीत बघेल मौजूद रहे । सम्मेलन का आयोजन संयोजक संतोष विश्वकर्मा प्रॉपर्टी डीलर लहार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बाहर से आए समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियो का फूलमालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर समाज सेवा, सहयोग और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नीतू विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज लगातार सामाजिक चेतना और सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे आयोजन समाज में फिजूलखर्ची को रोकने के साथ-साथ गरीब परिवारों को सम्मान के साथ अपनी बेटियों का विवाह कराने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने किरण दद्दा की समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विशेष अतिथि राजा भैया पाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में जहां लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं, वहीं किरण दद्दा जैसे समाजसेवी गरीबों के मसीहा बनकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों बेटियों के विवाह में सहयोग कर उन्होंने समाज में सेवा और सम्मान की नई पहचान बनाई है। राजा भैया पाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कार और सेवा का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक संतोष विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष जयनारायण विश्वकर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की आयोजक संतोष विश्वकर्मा ने एवं अध्यक्ष जय नारायण विश्वकर्मा ने बताया की कार्यक्रम की सफलता का कारण हमारे समिति के कार्यकर्ता वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व कमेटी के अध्यक्ष उमानाथ विश्वकर्मा जी एवं कोषाध्यक्ष जीतू विश्वकर्मा उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा सच है सचिव अभीलाख विश्वकर्मा व्यवस्थापक अतुल विश्वकर्मा की रही इनका अती प्रयास और मेहनत की समिति के आयोजक एवं अध्यक्ष की
