Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

दबोह: दबोह मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में आज बंद रहीं दवा दुकानें

 TTN 24न्यूज 

 ब्यूरो रिपोर्ट, दबोह 


दबोह मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में आज बंद रहीं दवा दुकानें।

ऑनलाइन फार्मेसी की आड़ में बढ़ रहे अनैतिक दवा व्यापार और भ्रामक डिस्काउंट नीतियों के विरोध में आज दबोह क्षेत्र के समस्त दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के देशव्यापी बंद के आह्वान पर और प्रांतीय संगठन एम पी सी डी ए के समर्थन में दबोह मेडिकल एसोसिएशन द्वारा इस एक दिवसीय बंद का आयोजन किया गया। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा जिला कलेक्टर भिंड एवं तहसीलदार दबोह को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर अपनी मांगों और विरोध से अवगत कराया गया। 


एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन फार्मेसी के नाम पर भारी डिस्काउंट देकर बाजार में एक भ्रामक स्थिति पैदा की जा रही है, जिससे पारंपरिक और स्थानीय दवा विक्रेताओं का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही कोविड काल के नियमों एपीआरआर 220 का अनुचित लाभ निरंतर जारी रखने के विरोध में यह कदम उठाना पड़ा है। 

दबोह मेडिकल एसोसिएशन बंद के आह्वान के अंतर्गत आने वाले सभी दवा विक्रेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह से ही बाजारों में मेडिकल स्टोर्स के शटर गिरे नजर आए। बंद के दौरान आम जनता और मरीजों की सहूलियत को प्राथमिकता दी गई। एसोसिएशन ने पहले ही साफ कर दिया था कि निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के अंदर संचालित होने वाली दवा दुकानें इस बंद से मुक्त रहेंगी ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।


इस अवसर पर समस्त मेडिकल एसोसिएशन दबोह सहित क्षेत्र के प्रमुख दवा व्यवसायियों ने एकजुट होकर अपनी मांगें सरकार और प्रशासन के समक्ष रखीं।नगर के सभी मेडिकल स्टोर्स मालिको में तरसोलिया मेडिकल, राकेश मेडिकल,बजरंग मेडिकल, कुरचानिया मेडिकल,श्री श्याम मेडिकल,श्रीराम मेडिकल, चावला मेडिकल, पवन मेडिकल, अभी मेडिकल, श्री गुप्ता मेडिकल,ज्योति मेडिकल,मोहन मेडिकल,रवि मेडिकल,अनिल मेडिकल,पंकज मेडिकल, सारा मेडिकल,खुशी मेडिकल, बीपीएम मेडिकोज, जीशान मेडिकल,उत्कर्ष मेडिकल, विजय मेडिकल,सार्थक मेडिकल, पीहू केमिस्ट,हर्ष मेडिकल,मयंक मेडिकल,कुशवाह मेडिकल,ओम मेडिकल,अमित मेडिकल प्रमुख्य बंद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe