Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष! केकड़ी में फायरिंग, पांच घायल

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष! केकड़ी में फायरिंग, पांच घायल

अजमेर केकड़ी राजस्थान के अजमेर जिले में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष सामने आया। इस दौरान फायरिंग की घटना भी सामने आई। जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना में 4 महिलाएं समेत 5 जने घायल हो गए। वारदात के दौरान आरोपी 7-8 गाड़ियों में सवार होकर आए, जिन्होंने घर मेें घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। घायलों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल है। इधर, क्षेत्र में तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैै। जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष सनसनी फैल देने वाली यह वारदात अजमेर के सावर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रात्या गांव में यह खूनी संघर्ष देखने को मिला। इस घटना में फायरिंग भी हुई है। जिसमें चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घायल राम प्रसाद गुर्जर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के शिवराज मीणा से उनका काफी समय से विवाद चल रहा है। इस बीच आरोपी लोग एक राय होकर आएं। आरोपी 7-8 गाड़ियों में सवार होकर आएं थे। ढाई दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया। घटना के समय पीड़ित घर पर थे। घायल होने वाले लोगों में सभी एक ही परिवार के है। हमलावरों ने उनके साथ जमकर मारपीट भी की। आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की है। जिसमें रामप्रसाद को गोली लगने की बात भी सामने आई है।

उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला

घटना मेें यह लोग हुए घायल इधर, आरोपियों के हमले में रामप्रसाद गुर्जर, रूपा देवी को सावर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं चकोली पुत्री रामप्रसाद, बादाम देवी पत्नी रामपाल और लाडा देवी की हालत गंभीर होने से उन्हें केकड़ी रेफर किया गया। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। घायल रामप्रसाद के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe